इंसाइट न्यूज 24,नई दिल्ली: राजधानी में विकास को गति देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने एक बड़े पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, योजना का कुल आकार ₹3,000 करोड़ से अधिक रखा गया है। इसमें सड़कों, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक परिवहन जैसी मूलभूत सेवाओं को मज़बूत करने पर खास ज़ोर रहेगा।
सरकार का कहना है कि इस पैकेज से दिल्ली के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही, कई नई परियोजनाओं के माध्यम से रोज़गार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों में विश्वास बढ़ाने की कोशिश भी है।




