इंसाइट न्यूज 24, दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
आईटीओ, मथुरा रोड, लाजपत नगर और गुरुग्राम रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और ज़रूरी कामों के अलावा घर से बाहर न निकलने की अपील की है।




