Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, स्कूल को दीं सुविधाएं

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, स्कूल को दीं सुविधाएं

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 5 सितंबर : शिक्षक दिवस के मौके पर रोटरी क्लब, कुरुक्षेत्र ने सैक्टर-13 स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर एक प्रेरणादायक समारोह आयोजित किया। ‘नेशन बिल्डर अवार्ड सेरेमनी’ के तहत हुए इस आयोजन में क्लब ने स्कूल को 15 पंखे और 30 स्कूल बैग भेंट किए, साथ ही परिसर में एक सुंदर पार्क निर्माण की घोषणा भी की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि क्लब अध्यक्ष पवन छाबड़ा ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज के निर्माण की नींव हैं, और रोटरी क्लब का उद्देश्य भी शिक्षा व सेवा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।”
रोटरी क्लब ने पहले भी इस विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया था। इस बार क्लब ने बच्चों को केक और मिठाई वितरित कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय स्टाफ ने क्लब के सदस्यों को सम्मानित कर आभार जताया।
इस अवसर पर क्लब सचिव रुपिंदर ठाकुर, मुख्याध्यापिका सपना कपिल, डॉ. सुभाष गर्ग, एमपी गुप्ता, हार्दिक मेहता, आनंद बजाज, डॉ. मालविका मदान, ऋतु ढींगरा, सुनीता सहित कई रोटेरियन्स और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स