कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज वामन द्वादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही।
इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने डाबर कंपनी के सहयोग से रियल जूस का विशाल भंडारा आयोजित किया, जिसमें राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जूस वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह शोभायात्रा एक सराहनीय पहल है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखती है।”
थानेसर खंड के कोऑर्डिनेटर राजेश सैन और दिलबाग सिंह ने बताया कि सेवा ट्रस्ट धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। संस्था द्वारा अब तक स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रम, स्लम एरिया, आशा वर्कर्स, कुष्ठ आश्रम, सफाई कर्मियों और खिलाड़ियों के लिए 2000 से अधिक सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें डाबर बूस्टर किट वितरित की गई।
इस आयोजन में योगेश गर्ग, मास्टर रमेश गुप्ता और तेजस मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




