Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में वामन द्वादशी मेले का भव्य आगाज़, शोभायात्रा और नौकाविहार कल

कुरुक्षेत्र में वामन द्वादशी मेले का भव्य आगाज़, शोभायात्रा और नौकाविहार कल

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर : सन्निहित तीर्थ पर वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ हुआ। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और नगर की प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में श्रद्धा और संस्कृति का संगम देखने को मिला।
मेले की शुरुआत तीर्थ पूजन और वामन पुराण कथा से हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक और दानवीर सेठ सुनील गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। कथावाचक आचार्य शुकदेव ने व्यासपीठ से वामन पुराण की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर किया।

🚩 शोभायात्रा कल दोपहर, नौकाविहार से होगा समापन

4 सितंबर को दोपहर 2 बजे दुखभंजन महादेव मंदिर से वामन भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और महंत बंसीपुरी के सानिध्य में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सायं 5:30 बजे सन्निहित सरोवर पहुंचेगी, जहां ठाकुर जी का नौकाविहार और तीर्थ आरती के साथ मेले का समापन होगा। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा सिकरी चौक पर यात्रा का स्वागत करेंगे।

🗺️ शोभायात्रा मार्ग और आकर्षण

यात्रा दुखभंजन मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, पालिका बाजार, नया बाजार, कच्चा घेर होते हुए गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से सन्निहित सरोवर पहुंचेगी। नगर के विभिन्न स्थानों पर सहयोगी संस्थाएं फूलों की वर्षा और जलपान की व्यवस्था करेंगी। वामन भगवान की पालकी और विभिन्न संस्थाओं की झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी।

🤝 संस्थाओं का योगदान

इस आयोजन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ गीता, श्रीकृष्ण कृपा परिवार, खाटू श्याम परिवार, सेवा समिति, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, मैट्रो अस्पताल सहित 30 से अधिक संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। मेट्रो अस्पताल द्वारा लगाए गए निशुल्क मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।

🙏 सम्मान और समर्पण

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों को वामन भगवान का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान सेठ सुनील गोयल ने सभा को ₹21,000 की सहयोग राशि भेंट की। मंच संचालन प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने किया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स