इंसाइट न्यूज 24 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा किया और दोनों राज्यों में कई बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
-
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में लगभग ₹5,200 करोड़ की परियोजनाएँ जनता को समर्पित की गईं। इनमें मेट्रो विस्तार, शहरी अवसंरचना और यातायात सुविधाओं को मजबूत करने वाली योजनाएँ प्रमुख हैं।
-
बिहार में ₹13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की नींव रखी गई। इन योजनाओं में सड़क, रेल और बिजली ढांचे का विस्तार शामिल है, जिससे रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इन परियोजनाओं से आम नागरिकों का जीवन आसान होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार लाकर देश को निवेश और विकास के नए अवसरों से जोड़ना।




