Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बेंगलुरु की आग में 5 लोगों की मौत; जालोर के दो गाँव में शोक की लहर

बेंगलुरु की आग में 5 लोगों की मौत; जालोर के दो गाँव में शोक की लहर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 बेंगलुरु:  बेंगलुरु के भीड़भाड़ वाले नागरथपेट इलाके में रविवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे देश को हिला दिया। तीन मंज़िला इमारत में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पांच लोगों की जान चली गई। इनमें चार लोग राजस्थान के जालोर ज़िले के मोदारा गांव के एक ही परिवार से थे, जबकि पाँचवां मृतक भद्रुना गाँव का रहने वाला था।

मरने वालों का परिवार कई सालों से बेंगलुरु में किचनवेयर और स्टील के बर्तनों का कारोबार करता था। हादसे की ख़बर मिलते ही जालोर के दोनों गाँवों में मातम पसर गया, दुकानों को शोक में बंद कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स