Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बादल फटने से तबाही — उत्तर भारत में त्राहि-त्राहि

बादल फटने से तबाही — उत्तर भारत में त्राहि-त्राहि

Picture of insightnews24

insightnews24

  इंसाइट न्यूज 24 : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश ने फिर से तबाही मचाई है। पिछले 72 घंटों में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बीच कई जगह बादल फटने की घटनाएँ सामने आईं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में हालात सबसे खराब हैं। यहाँ अचानक आई बाढ़ में 65 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 300 से अधिक घायल हैं और लगभग 200 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सेना, NDRF और SDRF की टीमें गाँव-गाँव जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रही हैं।

मंडी-मणाली हाईवे और कई अन्य सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप है। कई पुल बह गए हैं और ग्रामीण इलाकों में घरों की नींव तक उखड़ गई है। Machail माता यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस तरह की तबाही पहली बार देख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स