Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुंबई में भारी बारिश और IndiGo विमान हादसे से टली बड़ी त्रासदी

मुंबई में भारी बारिश और IndiGo विमान हादसे से टली बड़ी त्रासदी

Picture of insightnews24

insightnews24

  इंसाइट न्यूज 24,मुंबई: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार रात को बैंकॉक से आ रहा IndiGo एयरलाइंस का एक Airbus A321 विमान रनवे पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा।

विमान ‘गो-अराउंड’ की प्रक्रिया में था, तभी उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसे तकनीकी भाषा में “टेल स्ट्राइक” कहा जाता है। गनीमत रही कि पायलट ने तुरंत नियंत्रण पा लिया और दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे।

हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि एयरलाइन ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को इस घटना की समय पर जानकारी नहीं दी, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठ रहे हैं। DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स