Home » लेटेस्ट न्यूज़ » समाधान शिविर में 22 में से 20 समस्याएं मौके पर हल, SDM शाश्वत सांगवान ने की अपील

समाधान शिविर में 22 में से 20 समस्याएं मौके पर हल, SDM शाश्वत सांगवान ने की अपील

Picture of insightnews24

insightnews24

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं ले रहे हैं रिपोर्ट, नागरिकों को मिल रहा त्वरित समाधान

कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। एसडीएम शाश्वत सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

गुरुवार को आयोजित शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने क्रिड और अन्य विभागों से जुड़ी 22 शिकायतों को सुना, जिनमें से 20 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के लिए समय सीमा तय की गई है।

एसडीएम शाश्वत सांगवान ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन और राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का माध्यम बन रहे हैं और इससे शिकायतों का समाधान सरल और त्वरित हो रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन शिविरों की रिपोर्ट ले रहे हैं, जिससे इनकी प्रभावशीलता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स