Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राव नरेंद्र सिंह बोले: कांग्रेस एकजुट, जनविरोधी नीतियों को करेंगे उजागर

राव नरेंद्र सिंह बोले: कांग्रेस एकजुट, जनविरोधी नीतियों को करेंगे उजागर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर : हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का पीपली में भव्य स्वागत हुआ। चंडीगढ़ में प्रस्तावित शपथ ग्रहण से पहले, पीपली पेराकिट में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

राव ने कहा, “हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कुरुक्षेत्र को गीता की भूमि बताते हुए भगवान कृष्ण को नमन किया।
 

मुख्य बातें:

• कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, संगठनात्मक ढांचा मजबूत
• संविधान और लोकतंत्र को बताया खतरे में
• भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प
• किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात

राव ने कहा, “देश में वोटों की चोरी हो रही है। हम फिर से कांग्रेस का परचम चंडीगढ़ और दिल्ली में लहराएंगे।” उन्होंने किसानों की धान बिक्री न होने और प्रशासनिक उदासीनता पर चिंता जताई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सुल्तान झड़ौला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स