Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मिन्नत की कलाकारी के कायल हुए पर्यटक, शिक्षा के साथ व्यवसाय की सीख दे रहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

मिन्नत की कलाकारी के कायल हुए पर्यटक, शिक्षा के साथ व्यवसाय की सीख दे रहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। इसी पहल का परिणाम है कि बीएससी मास कम्यूनिकेशन द्वितीय वर्ष की छात्रा मिन्नत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगे हरियाणा पैवेलियन की खास आकर्षण बनी हुई है। उनका स्टॉल पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है, जहां उनकी बनाई गई कलाकृतियां हाथों-हाथ बिक रही हैं।

मिन्नत ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की प्रेरणा से उन्हें यह मंच मिला है। उन्होंने कहा कि अपनी मां की मदद करने के लिए शुरू किया गया शौक आज व्यवसाय का रूप ले चुका है। ऊन से बने गुलाब व अन्य फूल, हैंडबैग, गुलदस्ते और मेजपोश जैसी कई वस्तुएं उनकी रचनात्मकता का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया का सहयोग उनके लिए विशेष रहा। संस्थान में छात्रों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जाता है, और इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने पहली बार हरियाणा पैवेलियन में स्टॉल लगाया। मिन्नत का कहना है कि उन्हें पर्यटकों से मिला प्यार और आशीर्वाद उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।


प्रो. पूनिया का बयान

“आत्मनिर्भर भारत का सपना हो रहा है साकार” — प्रोफेसर महासिंह पूनिया

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में छात्रों को स्वावलंबी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। संस्थान के कई विद्यार्थी रत्नावली और हरियाणा पैवेलियन में अपने उत्पाद बेच रहे हैं और भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स