Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन उड़ाने की साजिश, हैंड ग्रेनेड केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन उड़ाने की साजिश, हैंड ग्रेनेड केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस स्टेशन को उड़ाने की साजिश रचने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी विशु के रूप में हुई है। इससे पहले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19), संदीप (22) और कैथल के सिंही गांव निवासी सुरेश कुमार उर्फ बियो को पुलिस पकड़ चुकी है।

7 अक्टूबर को CIA-2 ने किया था खुलासा

गुरविंदर और संदीप को नेशनल हाईवे-152D के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों किसी पुलिस स्टेशन को निशाना बनाने की तैयारी में थे। इससे पहले वे कोई गतिविधि करते, CIA-2 की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पठानकोट से लाया गया हैंड ग्रेनेड

CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि संदीप और विशु आपस में दोस्त हैं और ग्रेनेड लेने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। विशु को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गैंगस्टर ने भेजा फोटो और लोकेशन

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी ग्रेनेड सप्लायर को नहीं जानते थे। उन्हें गैंगस्टर कुलबीर सिद्ध की कॉल आई थी, जिसने ग्रेनेड की लोकेशन और फोटो भेजकर उठाने का निर्देश दिया।

सुरेश उर्फ बियो से मिलने थे हथियार

इस केस में पुलिस ने 13 अक्टूबर को सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। उसके पास से देसी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि सुरेश का काम गुरविंदर और संदीप को हथियार मुहैया करवाना था, लेकिन उससे पहले ही दोनों पकड़े गए।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। गैंगस्टर से संपर्क, हथियारों की सप्लाई और संभावित टारगेट को लेकर कई सुराग खंगाले जा रहे हैं।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स