Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, गुरुद्वारा छठी पातशाही से निकली पालकी यात्रा

कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, गुरुद्वारा छठी पातशाही से निकली पालकी यात्रा

Picture of insightnews24

insightnews24

सीएम के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने किया पालकी को रवाना; प्रदेशभर में 1 से 25 नवंबर तक आयोजन

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रमों का समापन मंगलवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में राज्य स्तरीय आयोजन के साथ किया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने बताया कि 1 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में श्रद्धा और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंगलवार को तरुण भंडारी ने गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब कुरुक्षेत्र से गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी यात्रा को ज्योतिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जगदीश सिंह झिंडा, गुरुद्वारा प्रमुख हरमन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया।

भंडारी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम गुरु परंपरा और देश की आध्यात्मिक एकता को समर्पित है। गुरु तेग बहादुर जी अत्याचार और अन्याय के खिलाफ अडिग रहने के प्रतीक हैं, जिनका बलिदान आज भी समाज को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में कंवलजीत सिंह अजराना, दर्शन सिंह सैनी, साहब सिंह, मनदीप सिंह, हरिंद्र सिंह, गुरप्रीत, कुलवीर सहित हरियाणा सिख समुदाय के कई सदस्य मौजूद रहे।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स