इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 7 अक्तूबर: हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने सिरसला रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओबीसी समाज से जुड़े खाली पड़े चेयरमैन और बोर्ड सदस्य पदों को जल्द भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीसी-ए और बीसी-बी वर्ग को प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण (16+11) का लाभ अभी तक पूरी तरह नहीं मिला है, और कई विभागों में बैकलॉग भी खाली पड़े हैं।
रंबा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की कि इन लंबित मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।”
उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग महासभा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं—जैसे जल बचाओ, बिजली बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ—को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर संरक्षक हाकम सिंह और प्रदेश महासचिव रोशन लाल धीमान भी मौजूद रहे।



