Home » क्राइम » उम्रकैद की सजा के बाद जमानत लेकर फरार चल रहा आरोपी 17 साल बाद गिरफ्तार

उम्रकैद की सजा के बाद जमानत लेकर फरार चल रहा आरोपी 17 साल बाद गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र/शाहबाद। उम्रकैद की सजा काट रहा एक दोषी, जो जमानत पर बाहर आने के बाद वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रादौर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को शाहबाद के मदनपुरा इलाके में स्थित अमरूद के बाग से गिरफ्तार किया।

2002 में उम्रकैद की सजा, 6 साल बाद जमानत लेकर हो गया था फरार

मामले में दोनों आरोपी रादौर थाना पुलिस द्वारा FIR नंबर 45 में गिरफ्तार किए गए थे। सेशन कोर्ट जगाधरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.के. सिंह ने वर्ष 2002 में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 3-3 हजार रुपये जुर्माना किया था। इसके बाद दोनों को अंबाला जेल भेज दिया गया।

मतलूब ने करीब 6 साल सजा काटने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत ली थी, लेकिन बाद में कोर्ट में सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया। पुलिस की कई छापेमारियों के बावजूद आरोपी हाथ नहीं लगा। यूपी के गांव बल्लामाजरा में भी कई बार तलाशी ली गई, लेकिन वह ठिकाने बदलता रहा।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग, अमरूद के बाग से दबोचा

एसएचओ राजपाल के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का मोबाइल नंबर हासिल किया और उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। कई बार गलत लोकेशन मिलने के चलते गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अंततः पुख्ता लोकेशन मिलने पर टीम ने रेकी की और शाहबाद के मदनपुरा स्थित अमरूद के बाग से मतलूब को धर दबोचा।

एसएचओ ने बताया कि मामले की दूसरी दोषी रोशी जरीफा की लगभग तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। मतलूब को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई कोर्ट द्वारा निर्धारित की जाएगी।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स