Home » लेटेस्ट न्यूज़ » इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Picture of insightnews24

insightnews24

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा बोले— दोनों महान नेताओं का योगदान देश के इतिहास में अमर रहेगा

कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुरुक्षेत्र जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अरोड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी गरीबों की सच्ची हितैषी थीं, जिनके प्रगतिशील विचारों ने भारत को विकासशील देशों की श्रेणी में अग्रणी बनाया। वह दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र एकता और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी।

इसी दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद 562 रियासतों को एकीकृत कर उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। अरोड़ा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी और सरदार पटेल दोनों का योगदान अविस्मरणीय है, और आज के समय में उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर हमें देश को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कँवरपाल सिंह, विकास कुमार, मेहर सिंह रामगढ़, निशि गुप्ता, रीना वाल्मीकि, पवन चौधरी, रघुबीर सिंह किरमच, विवेक भारद्वाज, मनोज कुमार, संजीव भूखड़ी, रवि देशवाल, वीरेंद्र सिंह, चंद्रभान वाल्मीकि, पवन शर्मा, सुरेश कुमार, सूरजभान नरवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स