Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा—‘ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ 88 घंटे का ट्रेलर था’

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा—‘ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ 88 घंटे का ट्रेलर था’

Picture of insightnews24

insightnews24

नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ 88 घंटे का ट्रेलर था। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि पाकिस्तान दोबारा मौका देता है, तो भारत यह दिखाने में पीछे नहीं हटेगा कि एक जिम्मेदार देश अपने पड़ोसियों से कैसे व्यवहार करता है।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत विकास की राह पर अग्रसर है, इसलिए आतंक फैलाने वालों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भविष्य को जमीन से जुड़कर देखती है और बदलती चुनौतियों के अनुसार खुद को लगातार आधुनिक रूप दे रही है।

आर्मी चीफ ने कहा कि आज युद्ध की प्रकृति बदल चुकी है—
पहले जहां फैसलों में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब हालात तेजी से बदलते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध चार घंटे में भी लड़ना पड़े तो देश की पूरी ताकत एक साथ झोंकनी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि असली ताकत वही होती है जब दुश्मन को भरोसा हो जाए कि गलती करने पर भारत तुरंत कार्रवाई करेगा। आज भारत की रक्षा क्षमता इतनी मजबूत हो चुकी है कि सामने वाला देश भारतीय इरादों को गंभीरता से लेता है।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स