Home » क्राइम » यमुनानगर में घरेलू विवाद ने ली जानलेवा मोड़, पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला

यमुनानगर में घरेलू विवाद ने ली जानलेवा मोड़, पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24: हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार शाम एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना मॉडल टाउन इलाके की बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाद के बाद महिला ने घर में रखे चाकू से पति के सिर, मुंह, गर्दन और छाती पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल पति खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद महिला ने खुद ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से फरार हो गई।

घायल को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पति ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला खून से लथपथ पति के पास खड़ी दिखाई दे रही है और पड़ोसियों पर चिल्ला रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स