Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अंबाला में शूटिंग हादसा: पंजाबी स्टार परमीश वर्मा घायल, चंडीगढ़ लौटाई गई फिल्म यूनिट

अंबाला में शूटिंग हादसा: पंजाबी स्टार परमीश वर्मा घायल, चंडीगढ़ लौटाई गई फिल्म यूनिट

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 : अंबाला में पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, उनकी फिल्म “शेरा” की शूटिंग चल रही थी, तभी अचानक फायरिंग सीन के दौरान गोली चलने से कार का शीशा टूट गया। शीशे का टुकड़ा परमीश के चेहरे पर जा लगा, जिससे उन्हें चोट आई।

घटना के तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई और परमीश को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट न होने के बावजूद सुरक्षा को देखते हुए पूरी यूनिट शूटिंग कैंसिल कर चंडीगढ़ लौट आई।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा एक्शन सीन के दौरान हुआ और टीम अब शूटिंग शेड्यूल को दोबारा तैयार कर रही है। परमीश वर्मा ने अपने करियर में कई हिट गाने और फिल्में दी हैं और उनकी नई फिल्म “शेरा” को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स