Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राजकीय मॉडल स्कूल में पीसीओडी जागरूकता शिविर का आयोजन

राजकीय मॉडल स्कूल में पीसीओडी जागरूकता शिविर का आयोजन

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा आज शुक्रवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग की विशेषज्ञ टीम ने चेयरमैन प्रो. जितेश कुमार पंडा के नेतृत्व में छात्राओं को पीसीओडी के लक्षण, बचाव और उपचार की आयुर्वेदिक एवं आधुनिक विधियों की जानकारी दी।
प्रो. पंडा ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सितंबर माह को पीसीओडी जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य किशोरियों और युवतियों को समय पर पीसीओडी की पहचान, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और आयुर्वेदिक उपचार की उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है।
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि जांच टीम का गठन कर लिया गया है, जो सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विद्यालय परिसर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स