इंसाइट न्यूज 24: अमेरिका की मशहूर पिज़्ज़ा चेन पापा जॉन्स भारत में एक बार फिर से वापसी करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह आने वाले वर्षों में देशभर में लगभग 650 नए आउटलेट्स शुरू करेगी। इसकी शुरुआत बेंगलुरु से होगी, जहाँ पहला स्टोर इस साल के अंत तक खुलने की उम्मीद है।
फास्ट-फूड के बढ़ते बाजार को देखते हुए पापा जॉन्स का मानना है कि भारत में उसके ब्रांड के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। हालाँकि, कंपनी को डोमिनोज़ और पिज़्ज़ा हट जैसी बड़ी चेन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि युवा उपभोक्ताओं, ऑनलाइन डिलीवरी के बढ़ते ट्रेंड और मिडिल क्लास की बढ़ती आय को देखते हुए आने वाले सालों में भारत का पिज़्ज़ा बाजार और मज़बूत हो सकता है।




