Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों को एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने का अवसर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों को एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने का अवसर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के नियमित छात्रों के लिए अब एक साथ दो डिग्री हासिल करना संभव है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केन्द्र द्वारा फैकल्टी लॉज में आयोजित काउंसलिंग कार्यक्रम में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि कुवि के नियमित छात्र अब एक डिग्री के साथ-साथ दूसरी डिग्री दूरस्थ या ऑनलाइन माध्यम से उसी सत्र में प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विविधता और लचीलापन को दर्शाती है।
डॉ. कुशविन्दर कौर ने स्पष्ट किया कि छात्र दो माध्यमों—ऑनलाइन और ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग)—से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह ड्यूल डिग्री मॉडल पूरी तरह से वैध और मान्य है।
तकनीकी सहायक राजीव चौहान ने बताया कि छात्र आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से कहीं से भी दाखिला ले सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. उपासना, डॉ. सुखजीत कौर, डॉ. मंजू शर्मा, राजेश और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स