कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा, “शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्रहित में कार्य करना संभव है।” उन्होंने यह भी कहा कि देश हमेशा इस महान सपूत का ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. रीटा, प्रो. कुसुम लता, डॉ. सलोनी पवन दिवान, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. जितेन्द्र खटकड़ सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।




