इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता चावला द्वारा लिखित पुस्तक Know Thyself: Understanding the Self (स्वयं को जानिएः स्वयं को समझना) का औपचारिक विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तक को आत्म-ज्ञान, आध्यात्म और जीवन के उद्देश्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कृति बताया। उन्होंने कहा, “स्वयं को जानना केवल अपनी खूबियों और कमज़ोरियों को समझना नहीं, बल्कि अपनी क्षमता को पहचानना, रिश्तों को मज़बूत बनाना और कार्यस्थल की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करना भी है।”
पुस्तक में आत्म-जागरूकता के व्यावहारिक अभ्यासों को विस्तार से समझाया गया है, जो विशेष रूप से बीएड के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
लेखिका डॉ. ममता चावला ने बताया कि यह पुस्तक युवाओं को आत्म-बोध, शांति और सचेतनता के ज़रिए एक संतुलित व्यक्तित्व और जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती है। Know Thyself को ट्वंटीफर्स्ट सेंचुरी पब्लिकेशंस, पटियाला ने प्रकाशित किया है। इसमें कुल 11 अध्याय हैं और यह 98 पृष्ठों की है।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन प्रो. उषा रानी, प्रो. अनिता दुआ, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, दिविज गुगनानी और विनोद सहगल शामिल रहे।




