Home » क्राइम » IPS वाई. पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

IPS वाई. पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

Picture of insightnews24

insightnews24

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर : हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार का बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर 3 बजे सेक्टर-24 स्थित कोठी से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो करीब 4 बजे सेक्टर-25 के श्मशान घाट पहुंची।

पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी, बेटियों ने दी मुखाग्नि

श्मशान घाट पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि देने पहुंचे। IPS पूरन कुमार को उनकी दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी।

परिवार और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, ACS गृह सुमिता मिश्रा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और नवनियुक्त DGP ओपी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी

इससे पहले सुबह PGI चंडीगढ़ में पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम किया गया। यह प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई और पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमॉर्टम में करीब 4 घंटे लगे। दोपहर 2:20 बजे एम्बुलेंस उनकी डेडबॉडी लेकर कोठी पहुंची थी।

7 अक्टूबर को की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि IPS पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित सरकारी बंगले पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मामला अभी भी जांच के अधीन है और प्रशासनिक स्तर पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स