इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा के एक पेट्रोल पंप पर अजीबो-गरीब घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने पंप पर आकर ₹2,800 का पेट्रोल डलवाने की बात कही, लेकिन उसने केवल ₹2,600 का पेट्रोल ही भरवाया। जैसे ही तेल भरने वाला कर्मचारी बाकी पैसे माँगने लगा, चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और भागने की कोशिश की।
भागते वक्त उसकी गाड़ी पंप की मशीन से टकरा गई, जिससे मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, मशीन को धक्का लगने से वह उखड़ भी गई। घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
पेट्रोल पंप प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।




