इंसाइट न्यूज 24: अमेरिका में अपने 6 साल के बेटे की हत्या के आरोप में वांछित महिला सिंडी सिंह को भारत में गिरफ्तार किया गया है। वह अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल थी और उस पर ढाई लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित था।
सूत्रों के अनुसार, सिंडी लंबे समय से अमेरिका से फरार थी और भारत में फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी। खुफिया एजेंसियों को जब उसकी लोकेशन की जानकारी मिली तो एक विशेष अभियान चलाकर उसे पकड़ा गया। अब अमेरिकी एजेंसियां भारत सरकार के साथ मिलकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगी हैं।
यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा सहयोग और अपराधियों के खिलाफ चल रही संयुक्त कार्रवाई का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।




