Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पीसीओडी बढ़ा रही फास्ट फूड और बिगड़ी दिनचर्या

पीसीओडी बढ़ा रही फास्ट फूड और बिगड़ी दिनचर्या

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग ने शुक्रवार को थानेसर स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरियों के लिए पीसीओडी जागरूकता शिविर आयोजित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि फास्ट फूड की आदत, व्यायाम की कमी और असंतुलित दिनचर्या युवतियों को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOD) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर धकेल रही है।
शिविर में विभाग की प्रो. सुनीति तंवर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “पीसीओडी सिर्फ हार्मोनल असंतुलन नहीं, बल्कि मानसिक तनाव, आत्मविश्वास की कमी और भविष्य में प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।” उन्होंने समय पर सोने, संतुलित भोजन करने और नियमित योग-व्यायाम को रोकथाम के प्रभावी उपाय बताया।
विभागाध्यक्ष प्रो. जितेश कुमार पंडा ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सितंबर माह को विश्वविद्यालय द्वारा ‘पीसीओडी जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरियों को समय पर पहचान, आयुर्वेदिक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, डॉ. पिंकी, डॉ. प्राजक्ता, फार्मेसी ऑफिसर सरोज देवी, लेब टेक्नीशियन अमरजीत और नर्सिंग ऑफिसर हरप्रीत कौर समेत टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार ने आयुष विवि की टीम का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स