Home » लेटेस्ट न्यूज़ » माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने बाँधे मन्नत के धागे, भक्तिभाव से गूंजा कुरुक्षेत्र

माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने बाँधे मन्नत के धागे, भक्तिभाव से गूंजा कुरुक्षेत्र

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर : माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में आज श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ भद्रकाली जी को पीले वस्त्र पहनाकर विधिवत पूजन किया गया। प्रातः 6 बजे मंगला आरती का आयोजन मुख्य पुजारिन शिमला देवी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सीमा जैन उपस्थित रहीं।
पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि इस बार 24 और 25 सितंबर दोनों ही दिन तृतीया तिथि है, जो विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। उन्होंने सनातन धर्म की गहराई, पूजा विधान और विरासत को जानने की आवश्यकता पर बल दिया।
मंदिर परिसर में शक्ति त्रिशूल पर मन्नत के धागे बांधने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माँ की ज्योति अपने घरों व कालोनियों में जागरण हेतु प्रज्ज्वलित करवाने पहुंचे। लाल ध्वज को घर पर लगाने की परंपरा निभाते हुए भक्तों ने माँ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
नवरात्रों के उपलक्ष्य में प्रतिदिन की तरह आज भी दोपहर 12 बजे व्रत भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें अन्नपूर्णा भंडारा अनिल कुमार द्वारा प्रदान किया गया। भक्त दुर्गासप्तशती मंत्रों का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा कर माँ के दर्शन में लीन रहे।
भजन संध्या में ओम भाई सुभाष भाई एंड पार्टी, कुरुक्षेत्र ने माँ की महिमा का गुणगान किया। सांयकालीन महाआरती में नायब तहसीलदार बालकर सिंह मुख्य अतिथि रहे। शनिवार को विशेष व्यवस्था के तहत महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ. एम.के. मौदगिल, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, जीवन मौदगिल, संजीव मित्तल, हाकम चौधरी, हितेश चौधरी, निकुंज शर्मा, आशीष दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स