Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई छात्रावास में शनिवार सुबह एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जींद जिले के छातर गांव निवासी 18 वर्षीय शगुन के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शगुन ने सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही केयू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। छात्रावास में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोक जताते हुए कहा, “यह एक दुखद घटना है। हम छात्रा के परिवार के साथ हैं और मामले की पूरी जांच की जाएगी।”

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स