Home » क्राइम » हिसार में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में 10 से अधिक लोगों पर हमला करने का आरोप

हिसार में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में 10 से अधिक लोगों पर हमला करने का आरोप

Picture of insightnews24

insightnews24

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के सूर्य नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक डेयरी संचालक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीवन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कई लोगों ने रास्ते में घेरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जीवन सुबह अपने दैनिक कार्य के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जीवन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसियों के साथ पशुओं के चारे और गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। इसके चलते अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। साथ ही मृतक द्वारा हमले से पहले बताए गए तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स