Home » क्राइम » मोहाली डबल मर्डर केस: चाचा को गोली मारने के बाद दोस्त की भी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोहाली डबल मर्डर केस: चाचा को गोली मारने के बाद दोस्त की भी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

पंजाब के मोहाली में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक साहिल मलिक ने पहले अपने चाचा राहुल मलिक की गोली मारकर हत्या की और कुछ घंटों बाद अपने दोस्त अंकुश को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के पानीपत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, साहिल अपने चाचा से पुरानी रंजिश रखता था। बताया गया है कि चाचा ने उसे संपत्ति और पारिवारिक मामलों को लेकर बेदखल कर दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी दुश्मनी के चलते उसने चाचा की हत्या की साजिश रची।

जांच में यह भी सामने आया कि चाचा की हत्या के बाद साहिल ने अपने दोस्त अंकुश को भी गोली मार दी। पुलिस का मानना है कि अंकुश को वारदात की जानकारी थी और आरोपी को उसके जरिए पकड़े जाने का डर था। दोनों शव पानीपत के पास नहर किनारे झाड़ियों में मिले थे, जिसके बाद कई राज्यों में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

आखिरकार संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को पानीपत के भिगान टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स