Home » क्राइम » गुरुग्राम में राहगीर से लूट की घटना कैमरे में कैद, तीन नाबालिग हिरासत में

गुरुग्राम में राहगीर से लूट की घटना कैमरे में कैद, तीन नाबालिग हिरासत में

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरुग्राम, 15 मार्च। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राजीव नगर इलाके में 12 मार्च को हुई लूट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में तीन युवक एक राहगीर को रोककर उसकी गर्दन दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उससे आईफोन छीन लेते हैं। इस दौरान युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो जाता है। बदमाश उसका पर्स भी लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित युवक ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल अपने घर राजीव नगर लौट रहा था। रास्ते में तीन लड़कों ने उससे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की।

युवक के मुताबिक, जब उसने उनसे बात करने से इनकार किया तो उनमें से एक ने पीछे से आकर उसकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से आईफोन और पर्स निकाल लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके गर्दन के पीछे चोट मारी और मौके से भाग निकले।

सभी आरोपी नाबालिग

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। इसलिए उन्हें बाल न्याय अधिनियम के तहत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

लूटा गया सामान बरामद

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद कर लिया गया है। इसमें एक आईफोन, 400 रुपये नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इलाके में पहले भी छोटी-मोटी वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स