Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस सतर्क, विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस सतर्क, विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। क्रॉस-वोटिंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक चंडीगढ़ से वाहनों के काफिले के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हुए।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व को डर है कि चुनाव के दौरान विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। इसी कारण पार्टी ने अपने विधायकों को एक साथ रखने की रणनीति बनाई है, ताकि मतदान के समय सभी विधायक एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वोट कर सकें।

बताया जा रहा है कि विधायक फिलहाल हिमाचल प्रदेश में एक होटल या रिसॉर्ट में ठहराए गए हैं। राज्यसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले सभी विधायकों को वापस हरियाणा लाया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और सभी दल अपने-अपने विधायकों को लेकर सतर्क नजर रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स