Home » लेटेस्ट न्यूज़ » भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती: हरियाणा में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘पीछा करो’ अभियान

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती: हरियाणा में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘पीछा करो’ अभियान

Picture of insightnews24

insightnews24

चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति सख्त नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान ‘पीछा करो’ शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा, जिसके दौरान लंबे समय से कानून से बच रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

SV&ACB प्रमुख अजय सिंघल ने बताया कि कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित होने के कारण न्यायिक प्रक्रिया बाधित हो रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी एसीबी रेंज के पुलिस अधीक्षकों को विशेष टीमों का गठन कर तेज और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ठोस सबूत वाले मामलों में तुरंत कार्रवाई
जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जिन मामलों में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य उपलब्ध हैं, उनमें बिना देरी के गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी कानूनी औपचारिकताओं को तय समय सीमा में पूरा करने के आदेश भी दिए गए हैं।

मुख्यालय करेगा सख्त निगरानी
अभियान की प्रगति पर मुख्यालय स्तर से लगातार नजर रखी जाएगी। सभी संबंधित इकाइयों को की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी। निर्देशों की अनदेखी को गंभीर अनुशासनात्मक विषय माना जाएगा।

अजय सिंघल ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती देता है और यह साफ संदेश देता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में फरार रहने वालों के लिए अब कोई भी सुरक्षित ठिकाना नहीं है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स