Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां

सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां

Picture of insightnews24

insightnews24

ओएसडी भारत भूषण भारती ने किया शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार पहुंचे प्रसिद्ध गायक

कुरुक्षेत्र, 27 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के तहत ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर और पदमा वाडेकर ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। खास बात यह रही कि दोनों कलाकार पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, चेयरमैन अमरपाल राणा, चेयरमैन जय सिंह पाल, नैरोलेक मुंबई के वाइस प्रेजिडेंट राम मल्होत्रा, जेडएम नोएडा ईश मदान, हैरी जालंधर, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल और मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम में सुरेश वाडेकर और पदमा वाडेकर सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। अपनी मधुर और विशिष्ट गायकी के साथ दोनों कलाकारों ने मंच पर ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। उनके गीतों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स