Home » लेटेस्ट न्यूज़ » फॉरेस्ट ऑफिस में हंगामा: गार्ड और महिला दरोगा ने रेंजर को मारा थप्पड़, कुर्सी से किया हमला

फॉरेस्ट ऑफिस में हंगामा: गार्ड और महिला दरोगा ने रेंजर को मारा थप्पड़, कुर्सी से किया हमला

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)।
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित फॉरेस्ट ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब विभाग के दो कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर हमला कर दिया। रेंजर वीरेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज करने के बाद गार्ड और महिला दरोगा ने न केवल थप्पड़ मारे, बल्कि कुर्सी उठाकर वार भी किया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मीटिंग के बाद हुई घटना

यह मामला 30 अक्टूबर का है। उसी दिन पिहोवा के SDM ऑफिस में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी, जिसमें सरकारी घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद रेंजर वीरेंद्र सिंह अपने दफ्तर में स्टाफ के साथ विभागीय कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गार्ड राजू और महिला दरोगा राजबाला दफ्तर में घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया।

गाली-गलौज और मारपीट

शिकायत के अनुसार, दोनों ने रेंजर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रेंजर ने जब शांत करने की कोशिश की तो राजबाला ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गार्ड राजू ने कुर्सी उठाकर उन पर हमला कर दिया। अंदर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मियों ने अधिकारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

नाराजगी थी कारण बताओ नोटिस से

रेंजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गार्ड राजू ड्यूटी पर अनुपस्थित था। इस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। पूर्व में भी उसने अनुशासनहीनता दिखाई थी।

FIR दर्ज, जांच जारी

थाना सिटी पिहोवा के SHO नरेश कुमार ने पुष्टि की कि रेंजर की शिकायत पर गार्ड राजू और दरोगा राजबाला के खिलाफ BNS की धारा 115, 121(1), 132, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दोनों आरोपी कर्मचारी सस्पेंड

जिला वन अधिकारी (DFO) ऋषि राज ने बताया कि रेंजर पर हमले के आरोप में दोनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, कर्मियों की ओर से रेंजर के खिलाफ दी गई शिकायत पर भी विभागीय जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स