Home » क्राइम » हिसार रोडवेज बस में युवक के साथ मारपीट, टिकट और पैसे छीनने का आरोप

हिसार रोडवेज बस में युवक के साथ मारपीट, टिकट और पैसे छीनने का आरोप

Picture of insightnews24

insightnews24

हिसार, 11 अक्टूबर : हरियाणा रोडवेज की एक बस में सफर कर रहे युवक के साथ ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा मारपीट और टिकट छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अजय (22) ने आरोप लगाया कि उसे बस में बंधक बनाकर गालीगलौज की गई और उसके स्टॉप पर बस नहीं रोकी गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी पर जा रहा था युवक

अजय नारनौंद का रहने वाला है और हिसार कैंट के पास एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार को वह खांडाखेड़ी मोड़ से रोडवेज बस में सवार हुआ और हिसार कैंट तक का टिकट लिया।

बस नहीं रोकी, गालीगलौज और धमकी

अजय का कहना है कि कैंट के पास बस नहीं रोकी गई। जब उसने ड्राइवर से बस रोकने की गुहार लगाई, तो ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। कई बार कहने के बावजूद बस नहीं रोकी गई।

बस से कूदने के बाद फिर जबरदस्ती ले गए

एक ब्रेकर पर बस धीमी हुई तो अजय उससे कूद गया और ऑफिस की तरफ चल पड़ा। तभी ड्राइवर, कंडक्टर और कुछ अन्य लोग बस से उतरकर आए और उसे जबरन वापस बस में ले गए। रास्ते में उसके साथ फिर मारपीट की गई।

बस अड्डे पर भी नहीं छोड़ा, टिकट और पैसे छीने

बस अड्डे पर पहुंचने पर सभी सवारियों को उतार दिया गया, लेकिन अजय को बस में रोक लिया गया। उससे ₹360 और टिकट छीनकर फिर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर उसकी मां सुनीता और भाई मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

यूनियन का पक्ष: कैंट के सामने बस रोकना मना है

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान राजकुमार ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार कैंट के पुराने अड्डे पर बस रोकना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर ₹1000 का चालान होता है, इसलिए बस नए अड्डे पर ही रोकी जाती है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स