Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने सीखा शरीर विज्ञान का रचनात्मक पाठ

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने सीखा शरीर विज्ञान का रचनात्मक पाठ

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 9 अक्टूबर : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रचना शरीर विभाग ने बीएएमएस प्रथम वर्ष (2024–25 बैच) के विद्यार्थियों के लिए एक अनोखी बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 13 टीमों ने हिस्सा लिया और मानव शरीर की सामान्य संरचना को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में मानसी, मुद्रिका और प्रणव की टीम ने गर्दन के अग्र त्रिकोण में कैरोटिड आर्टरी, इंटरनल जगुलर वेन, वेगस नर्व और ग्रंथियों को दर्शाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान निधि, लक्षिता, कीर्ति और निधि चौहान की टीम को मिला, जिन्होंने गर्दन की रक्त वाहिकाओं पर मॉडल तैयार किया। तृतीय स्थान महक, पूजा, पारूल और निधि की टीम को मिला, जिन्होंने चेहरे की मांसपेशियों की रचना और उनके भावों में भूमिका को दर्शाया।

निर्णायक मंडल में प्रो. सतीश वत्स, प्रो. सचिन शर्मा और एसोसिएट प्रो. आशीष नांदल शामिल रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. वत्स ने कहा, “इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल शरीर की संरचना को व्यावहारिक रूप से समझने में मदद करती हैं, बल्कि रचनात्मक सोच और टीमवर्क की भावना भी विकसित करती हैं।” प्रो. शर्मा ने इसे “पाठ्यक्रम की जटिल अवधारणाओं को समझने का नवीन अनुभव” बताया।

इस अवसर पर डॉ. संतोष शिंदे, डॉ. अक्षय दहिया, डॉ. सिमरन, डॉ. साक्षी, डॉ. प्रियंका एवं डॉ. सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स