Home » लेटेस्ट न्यूज़ » महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाना जरूरी: सुभाष कलसाना

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाना जरूरी: सुभाष कलसाना

Picture of insightnews24

insightnews24

शाहबाद, 7 अक्टूबर : भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और मूल्यों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने यह बात शाहबाद के गांव रावा स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

कलसाना ने भगवान वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सामाजिक समरसता, नैतिकता और उच्च विचारों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी की रचना रामायण न केवल धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन के मूल्यों की शिक्षा भी देती है।”

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत सभी संतों की जयंती को सरकारी तौर पर मना रही है। “ऐसे आयोजनों में युवा पीढ़ी को शामिल करना जरूरी है ताकि वे अपने गुरुओं और महापुरुषों के संदेशों से प्रेरणा ले सकें,” उन्होंने कहा।

कलसाना ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति का प्रकाशपुंज बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को आलोकित करते हैं। उन्होंने रामायण के 24,000 श्लोकों और सात कांडों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महाकाव्य भगवान राम के जीवन और कार्यों का आदर्श चित्रण है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स