Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हुड्डा फिर बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, हाईकमान को जताया आभार

हुड्डा फिर बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, हाईकमान को जताया आभार

Picture of insightnews24

insightnews24

पूर्व मुख्यमंत्री ने राव नरेंद्र को दी बधाई, उदयभान के कार्यकाल की सराहना की; भाजपा पर विकास के मोर्चे पर निशाना

इंसाइट न्यूज 24, चंडीगढ़, 30 सितंबर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी हाईकमान—मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी—का आभार जताते हुए कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
हुड्डा ने कहा, “जनता के मुद्दों को उठाने और एक सकारात्मक, संघर्षशील विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।”

उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का वोट बैंक बढ़ा और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “11 साल सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा के पास ना कोई उपलब्धि है, ना कोई दिखाने लायक काम। 2014 से पहले हरियाणा विकास के हर पैमाने पर नंबर वन था, आज वह पिछड़ गया है।”

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स