Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गुरुकुल की प्रेरणा से बना बेस्ट एथलेटिक्स कोच: विजय कुमार को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

गुरुकुल की प्रेरणा से बना बेस्ट एथलेटिक्स कोच: विजय कुमार को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 27 सितम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘बेस्ट एथलेटिक्स कोच’ पुरस्कार से विजय कुमार मलिक को सम्मानित किया। विजय का खेलों से जुड़ाव गुरुकुल कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ, जहां तत्कालीन प्राचार्य और वर्तमान में गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और मार्गदर्शन दिया।
विजय ने बताया कि गुरुकुल छात्रावास में रहते हुए आचार्यश्री ने उन्हें एथलेटिक्स की ओर प्रेरित किया और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाईं। “नीयत साफ, मंजिल आसान और कठिन परिश्रम” जैसे ध्येय वाक्य को आत्मसात कर उन्होंने अपने जीवन की दिशा ही बदल दी।

 विजय की उपलब्धियां:

• 2009–2011: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अध्ययन और जिला/राज्य स्तर पर कई पुरस्कार
• कोचिंग: एशियाई पैरा एथलेटिक्स चैम्पियन प्रणव सूरमा को प्रशिक्षित किया
• सम्मान: पंचकूला समारोह में ₹30 लाख का पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान
गुरुकुल परिवार ने अपने पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स