इंसाइट न्यूज 24 : दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर उमस बनी रह सकती है और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में पहले से ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में बारिश होने पर यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश यमुना और आसपास के जलस्तर को और बढ़ा सकती है, जिससे निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहना होगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर ध्यान देते रहें।




