इंसाइट न्यूज 24, नई दिल्ली, 23 अगस्त — हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok को भारत में फिर से शुरू करने की तयारी चल रही है। कई जगहों पर यह दावा किया गया कि सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है और बैन हटा लिया गया है।
लेकिन अब केंद्र सरकार ने साफ़ कर दिया है कि ऐसी सभी खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ओर से TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि जून 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी को लेकर TikTok समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। तब से यह ऐप भारत में उपलब्ध नहीं है।
सरकार के इस ताज़ा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि TikTok की भारत वापसी को लेकर चल रही चर्चाएँ केवल अफ़वाह हैं, और फिलहाल इस पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
इसका मतलब यह है कि भारतीय उपयोगकर्ताओं को अभी भी TikTok का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, और बैन यथावत जारी रहेगा।




