इंसाइट न्यूज 24: हरियाणा का नूंह जिला इस समय एक नए संकट से गुजर रहा है। राजस्थान से अवैध रूप से लाया गया रासायनिक कचरा खुले मैदानों में जलाया जा रहा है। इसकी जहरीली धुंआ दिल्ली-एनसीआर तक फैल रही है।
गाँव खोरी कलां में लोग सांस लेने में तकलीफ़, आंखों में जलन और बच्चों में खांसी की शिकायत कर रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह लंबे समय तक मिट्टी और पानी दोनों को प्रदूषित कर सकता है।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि ये गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं और अधिकारियों ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए।




