इंसाइट न्यूज 24: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंडी, कुल्लू और किन्नौर ज़िले में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है और कई गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 और 305 को बंद करना पड़ा। फ्लैश फ्लड ने कई घरों को नुकसान पहुँचाया और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है।




