Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी ने 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी ने 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को दी मंजूरी

Picture of insightnews24

insightnews24

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने शहरी स्वच्छता और ढांचागत विकास को नई दिशा देने के लिए 41 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में चार स्वच्छता परियोजनाओं पर 21.66 करोड़ रुपये और चार ढांचागत परियोजनाओं पर 19.75 करोड़ रुपये के खर्च को स्वीकृति दी गई। स्वच्छता परियोजनाओं में रतिया, उचाना और महेंद्रगढ़ नगर परिषदों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण कार्य शामिल हैं। वहीं हांसी में लिगेसी वेस्ट के बायो-रेमेडिएशन और वैज्ञानिक निस्तारण की योजना को भी मंजूरी मिली।

इन परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विकास परियोजनाओं के तहत फरीदाबाद के गांव बुढ़ेना में सामुदायिक केंद्र निर्माण, फर्रुखनगर में बस स्टैंड से डबोड़ा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, और टोहाना नगर परिषद के ज़ोन-1 व ज़ोन-2 में नई वैध कॉलोनियों में गलियों का निर्माण व जल निकासी पाइपलाइन बिछाने के कार्य शामिल हैं।
मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा, “हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि हर शहर और कस्बा स्वच्छता, आधुनिक जन सुविधाओं और पर्यावरणीय संतुलन के साथ आगे बढ़े। इन परियोजनाओं से न केवल शहरी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक श्री पंकज कुमार, संयुक्त निदेशक श्री कंवर सिंह, फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन बत्रा सहित विभिन्न नगर परिषदों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स