Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं के पोस्टरों पर कालिख

हरियाणा में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं के पोस्टरों पर कालिख

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के कई जिलों—पानीपत, सिरसा, करनाल और फतेहाबाद—में यूथ कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोतकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टरों पर “वोट चोर गद्दी छोड़” भी लिख दिया। इस घटनाक्रम के वीडियो इंडिया यूथ कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किए गए हैं।

बीजेपी की शिकायत, कई हिरासत में
पोस्टरों पर कालिख पोतने को लेकर बीजेपी नेताओं में नाराजगी है। सिरसा में बीजेपी नेताओं ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा, कहा– पता कर रहे हैं किसने किया
सिरसा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसे किसने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आज प्रदर्शन कार्यक्रम है और वे भी मामले की जांच कर रहे हैं।

फतेहाबाद: युवा कांग्रेस की अगुवाई में कालिख, बीजेपी बोली– हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर लगे पोस्टरों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की तस्वीरों पर कालिख पोती। इस कार्रवाई का नेतृत्व युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा ने किया।
बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार पचा नहीं पा रही, इसलिए ओछी हरकतों पर उतर आई है। पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी।

करनाल: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रजत लाठर भी उतरे विरोध में
करनाल में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजत लाठर ने बस स्टैंड पर लगे पीएम मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि “बीजेपी ने वोट चोरी से सरकार बनाई है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।”
लाठर के अनुसार बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर बड़े-बड़े सुशासन के दावे करने वाले होर्डिंग लगे हैं, जबकि जमीनी स्थिति इसके विपरीत है। किशोरों ने “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स