Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाया मीडिया चौपाल ने: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाया मीडिया चौपाल ने: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रयासों की सीएम ने की सराहना, हरियाणवी संस्कृति संरक्षण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कुरुक्षेत्र, 2 दिसंबर।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर स्थित हरियाणा पैवेलियन में स्थापित मीडिया चौपाल हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंगलवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित इस मीडिया चौपाल की खुलकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया चौपाल ने हरियाणवी संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। आधुनिक संचार माध्यमों के साथ परंपरागत लोक संस्कृति को जोड़ने का यह प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे हरियाणा की विरासत को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी और मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी भी उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा स्थापित इस मीडिया चौपाल में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने हरियाणवी लोक कला, लोक नृत्य, पारंपरिक संचार माध्यमों और सांस्कृतिक विरासत का विशेष प्रदर्शित किया, जिसे आगंतुकों ने खूब सराहा।

मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की सोच के अनुरूप हरियाणा पैवेलियन में मीडिया चौपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि चौपाल विद्यार्थियों के लिए अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने और निखारने का बड़ा मंच साबित हुआ है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स